अमन साहू गैंग के राहुल सिंह ने दी धमकीः मैनेजमेंट के बिना झारखंड-बंगाल में काम नहीं कर पाएंगी कंपनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 29, 2025

अमन साहू गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कसा शिकंजा, राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

रांचीः गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद गैंग का लीडर बताने वाले राहुल सिंह कंपनियों को खुली धमकी दी है। राहुल सिंह ने झारखंड और बंगाल में कंपनियों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी के घटना की जिम्मेदारी ली है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मैसेज जारी कर कहा है कि धनबाद, देवघर, कोलकाता में हाल में हुई फायरिंग कंपनियों को चेतावनी देने के लिए थी न कि जान लेने के लिए।

नेक्सजेन संचालक विनय सिंह के ठिकानों से 198 फाइलें, 27 सीपीयू, 4 डीड, 2 मोबाइल, एक लैपटॉप जब्त, शराब घोटले में ACB का कार्रवाई
देवघर की कंपनी पर हुई फायरिंग का जिम्मा लिया
अमन साहू गैंग का सरगना, जो खुद को राहुल सिंह (आजाद सरकार) बताता है, ने देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित अलोन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर पर हुई फायरिंग को अपनी करतूत बताया। संदेश में राहुल सिंह ने कहा कि कंपनी से जुड़े अधिकारी योगेश कात्याल और अन्य को कान का पर्दा खोलने के लिए निशाना बनाया गया था।

See also  बिल्डर विजय जैन से मांगी गयी एक करोड़ की रंगदारी, अमन साहू गैंग के राहुल सिंह के नाम से आया इंटरनेट कॉल

web file item 9990 28 9 2025 20 44 47

JMM विधायक दशरथ गगरई पर चुनाव में गलत शपथपत्र देने का आरोप, निर्वाचन आयोग ने दिये जांच के आदेश
धनबाद और कोलकाता में भी जिम्मेदारी ली
इसी तरह, धनबाद में एक आउटसोर्सिंग कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी राहुल सिंह ने ली है। गैंग ने दोहराया कि यह हमला भी केवल चेतावनी देने के लिए किया गया था।
गैंग ने कोलकाता में शनिवार दोपहर हुई तीसरी बड़ी वारदात की भी जिम्मेदारी ली है, जहां गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड के दफ्तर में गोलियां चली थीं। गैंग ने इस हमले का जिम्मेदार सीधे तौर पर इंद्राज भूटोरिया को बताया।
‘मैनेजमेंट’ के बिना काम नहीं करने की खुली चेतावनी
गैंग ने अपने संदेश में कंपनियों और कारोबारियों को एक सीधी और स्पष्ट चेतावनी जारी की है। राहुल सिंह गैंग ने खुले शब्दों में कहा है कि झारखंड समेत किसी भी राज्य में कोई भी कंपनी बिना “मैनेजमेंट” के काम नहीं कर पाएगी। कारोबारियों ने उनके नियमों का पालन नहीं किया, तो वे जहां भी होंगे, उन्हें खोजकर निशाना बनाया जाएगा।

See also  झारखंड की मुस्कान का खौफनाक इंतकाम, देवर से प्यार और पति से नफरत का खूनी अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now