बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान मछली पकड़ते नजर आए राहुल गांधी, तालाब में लगाई छलांग, देखें VIDEO

बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान मछली पकड़ते नजर आए राहुल गांधी, तालाब में लगाई छलांग, देखें VIDEO

बेगूसरायः बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है। मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।बेगूसराय में शनिवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुद तालाब में उतर गए और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया।

बिहार की बेटी ने लिखा भावुक पत्र, पिता से मतदान करने की गुजारिश, जानिये क्यों हो रहा है वायरल
राहुल गांधी का यह रूप देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें तालाब में उतरकर जाल डालते और मछलियां पकड़ते देखा। राहुल गांधी को अपने बीच पाकर वहां के लोग काफी उत्साहित नजर आए।स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से तालाब में तैयारियां चल रही थीं। जब राहुल गांधी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। फिर मुकेश सहनी जैसे ही तालाब में कूदे वह भी बिना हिचकिचाए तालाब में उतरे और मछुआरों के साथ जुट गए।इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुखेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे। तीनों नेताओं ने एक साथ तालाब में उतरकर ग्रामीणों के साथ बातचीत की और स्थानीय भोजन का स्वाद भी चखा।

See also  वाराणसी में फिर पकड़ाया सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 9 युवतियों सहित 15 गिरफ्तार

 

बिहार के बेगूसराय में दारोगा का जिससे था जमीन का विवाद, झारखंड के खूंटी में झूठे केस में बना दिया अभियुक्त
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
राहुल गांधी का तालाब में उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now