राहुल गांधी का नवंबर के पहले हफ्ते में झारखंड दौरा, खूंटी में पेसा पर करेंगे संवाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2026

राहुल गांधी का नवंबर के पहले हफ्ते में झारखंड दौरा, खूंटी में पेसा पर करेंगे संवाद

रांचीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे। इसे लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पत्र भेजा है, जिसमें दौरे को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी है।

राहुल गांधी खूंटी में पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ पेसा नियमावली के क्रियान्वयन पर संवाद करेंगे, वहीं रांची में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम और उनके परिजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस को अक्टूबर में प्रखंड मुख्यालय स्तर पर पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों के लिए पेसा पर कार्यशाला करने के लिए कहा गया है।

पत्र के अनुसार, कमलेश को निम्नलिखित कदम उठाने के लिए कहा गया है:
पांचवीं अनुसूची वाले गांवों के पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों की सूची संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ साझा करें।
अक्टूबर माह में प्रखंड मुख्यालय स्तर पर पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों के लिए पेसा नियमावली पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करें। इसमें संबंधित जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और पेसा मास्टर ट्रेनर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों को पहचान पत्र (आइडी कार्ड) जारी करने हेतु पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग से अनुरोध करें।

See also  निकिता को नौकरी से निकालो; अतुल सुभाष केस में मांग के बाद कंपनी ने किया ऐसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now