रामेश्वर उराँव के लिए 8 नवंबर को राहुल गांधी का लोहरदगा दौरा, मीर, धीरज साहू, सुखदेव भगत ने लिया तैयारियों का जायजा

dhiraj sahu lohardaga

लोहरदगा: झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 नवंबर को लोहरदगा आएंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुखदेव भगत की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक राजेंद्र भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई। इस बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सह-प्रभारी श्रीबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद सुखदेव भगत, राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव और रमा खलखो सहित सभी कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल थे।

राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां

बैठक में 8 नवंबर को लोहरदगा के बीएस कॉलेज परिसर में राहुल गांधी की चुनावी सभा और डॉ. रामेश्वर उरांव की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झारखंड प्रभारी ने बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की शुरुआत लोहरदगा से हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. रामेश्वर उरांव इस चुनाव को बड़े अंतर से जीतेंगे और कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए तन-मन से जुटने का आह्वान किया।

dhiraj sahu lohardaga

- Advertisement -
LD-advertisement

केशव कमलेश महतो ने लिया जायजा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी पूरे झारखंड में एकजुट और संगठित है, और लोहरदगा में डॉ. रामेश्वर उरांव की जीत निश्चित है। बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने भी कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से संगठित है और पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है, और इस चुनाव में भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

- Advertisement -
royal-soler-new

रामेश्वर उराँव ने किया जीत का दावा

डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि इंडिया गठबंधन और उन्होंने लोहरदगा के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोहरदगा के संपूर्ण विकास के लिए सेवक बनकर काम किया है, और इसीलिए आज जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है।

सुखदेव भगत कर रहे हैं तैयारियां

बैठक में सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी के लोहरदगा आगमन से पूरे प्रदेश में एक नया जोश और उत्साह आएगा। लोहरदगा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं। वहीं प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी कार्यक्रम की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now