- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे नीतीश कुमार, लालू यादव को भी भेजा गया निमंत्रण

पटना : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा अभी असम में है। 29 जनवरी को यात्रा किशनगंज जिले के इस्लामपुर से बिहार में प्रवेश कर रही है। उस दिन राहुल गांधी किशनगंज में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलगे दिन 30 जनवरी को पूर्णिया में इंडिया गठबंधन की पहली बड़ी रैली पूर्णिया में होगी। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे।
इस रैली के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को भी कांग्रेस की ओर से निमंत्रण भेजा गया है। उसी दिन लालू यादव को ईडी की ओर से पेश होने का समन दिया गया है। इस रैली में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथ सीपीएम और सीपीआई के बड़े नेताओं को भी शामिल होना है।
31 जनवरी को राहुल गांधी कटिहार पहुंचेंगे जहां वो इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा और रैली की तैयारियों के लिए दिल्ली से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा बिहार पहुंच गई है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व केंंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, निखिल कुमार जैसे बड़े नेता राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए है।
बिहार में राहुल गांधी की यात्रा उन जिलों से गुजर रही है जहां कांग्रेस का जनाधार है। किशनगंज से कांग्रेस के सांसद मोहम्मद जावेद है। पूर्णिया से पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार दिया था, हालांकि यहां से जेडीयू के संतोष कुशवाहा अभी सांसद है। कटिहार कांग्र्रेस का पुराना गढ़ रहा है जहां से तारिक अनवर सांसद रहे है, हालांकि यहां भी जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी सांसद है। वही औरंगाबाद, सासाराम और भभुआ होते हुए राहुल की यात्रा यूपी में दाखिल होगी। राहुल की यात्रा को बिहार में उन इलाकों से गुजरना है जहां कांग्रेस अभी भी मजबूत स्थिति में मानी जाती है।

See also  झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now