रघुवर दास से हेमंता बिस्व सरमा की मुलाकात के बाद बढ़ा झारखंड में राजनीतिक तापमान

रघुवर दास से हेमंता बिस्व सरमा के मुलाकात के बाद बढ़ा झारखंड में राजनीतिक तापमान

रांची: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा ने ओडिसा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की है। भुवनेश्वर राजभवन में हुई मुलाकात की तस्वीर को खुद हेमंता बिस्व सरमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है। उन्होने लिखा है कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास जी से भुवनेश्वर राजभवन में मुलाकात का सौभाग्य मिला।इस मुलाकात के दौरान ओडिसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद थे।

GYejQuybMAALpTV

AJSU और BJP के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह से फाइनल बातचीत आज, सुदेश महतो मांग रहे हैं 13 सीटें
हेमंता बिस्व सरमा के इस पोस्ट ने झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर इस मुलाकात को देखा जा रहा है। बीजेपी अक्टूबर के पहले हफ्ते में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगा उससे पहले इस मुलाकात के राजनीति मायने भी निकाले जा रहे है। झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास की पुरानी सीट पर जेडीयू दावा ठोक रही है, वहां से सरयू राय विधायक है और जेडीयू के टिकट पर एक बार फिर से उम्मीदवार बनने की तैयारी में है ऐसे में उस सीट पर पेंच फंसा हुआ है। कई विधायक और संभावित उम्मीदवार ऐसे है जो राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी रहे है। हेमंता बिस्व सरमा झारखंड में बीजेपी की ओर से मुख्य रणनीतिकार है और चंपाई सोरेन को बीजेपी में शामिल कराने से लेकर गठबंधन तक के फैसलों में उनकी अहम भूमिका रही है, ऐसे में हेमंता के रघुवर दास से मुलाकात को राजनीतिक चश्में से भी देखा जा रहा है। हेमंता 28 सितंबर को फिर से झारखंड आ रहे है। वो रांची आने के बाद हजारीबाग जाएंगे जहां दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वो आजसू पार्टी से लेकर जेडीयू तक से होने वाले गठबंधन और सीटों के तालमेल पर फैसला लेंगे। इससे पहले रघुवर दास से उनकी मुलाकात को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now