10 जनवरी को 12:15 बजे फिर से बीजेपी के हो जाएंगें रघुवर दास, लेंगे पार्टी की सदस्यता

Raghuvar Das

रांची। उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री   रघुवर दास क, 10 जनवरी को, दोपहर 12.15 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण करेंगे।

रघुवर दास बीजेपी की लेंगे सदस्यता

गौरतलब है कि  रघुवर  दास ने राज्यपाल पद का शपथ ग्रहण करने से पूर्व भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद वे एक बार फिर सक्रिय राजनीति में लौट रहे हैं।

बारिश के हिसाब से मनरेगा की राशि बढ़ेगी, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिया अधिकारियों को निर्देश

बीजेपी के कई नेता रहेंगे मौजूद

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, और प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद उपस्थित रहेंगे।

आम्रपाली एक्सप्रेस में TTE और ट्रेन अटेंडेंट ने यात्री को लात घूंसे और बेल्ट से पीटा, शराब के नशे में महिलाओं से कर रहा था बदतमीजी

झारखंड बीजेपी में रघुवर दास की वापसी

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। रघुवर दास की पार्टी में वापसी से झारखंड की राजनीति में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now