डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 27 अगस्त को आधिकारिक रूप से आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया । करीब 17 साल लंबे सफर के बाद अश्विन ने इस लीग को अलविदा कहा दिया । वे अब प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे , क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट को उन्होंने पिछले साल दिसंबर में ही ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अलविदा कह दिया था। हालांकि, उन्होंने नया प्लान भी बताया है। अश्विन ने कहा है कि वे अन्य टी20 लीग्स में खेलते दिखाई देंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह उनके लिए एक विशेष दिन और नई शुरुआत है ।
Special day and hence a special beginning.
They say every ending will have a new start, my time as an IPL cricketer comes to a close today, but my time as an explorer of the game around various leagues begins today🤓.
Would like to thank all the franchisees for all the…
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) August 27, 2025
बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री फिर आपस में भिड़े, अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के बीच तनानती तू-तू, मैं-मैं पर उतरी
आर अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आईपीएल से रिटायरमेंट की जानकारी देते हुए लिखा, "खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और सबसे जरूरी IPL और BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।"
वैष्णों देवी यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड से भारी तबाही, अब तक 33 की मौत, मंगलवार को 9 लोगों की गई थी जान
पिछले सीजन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए खेले, लेकिन परफॉर्मेंस उनकी अच्छी नहीं थी। ऐसे में उनको रिलीज किए जाने की संभावना था, लेकिन इससे पहले उन्होंने आईपीएल से रिटायरमेंट की ही घोषणा कर दी। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में आर अश्विन को खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन चेन्नई की पिचों पर भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। यहां तक कि वे बाद में तो प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप कर दिए गए थे।
जमशेदपुर का आतंकी हैदर इंटरपोल के रडार पर, जारी किया गया रेड कॉनर नोटिस
बात करें उनके आईपीएल सफर की तो यह बेहद शानदार रहा है । अश्विन ने 221 मैचों में 187 विकेट झटके और कई बार अपनी टीमों के लिए मैच जिताऊँ प्रदर्शन किया ।शुरूआत में वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले और वहीं से उनका नाम और पहचान बनी । इसके बाद उन्होंने पंजाब , दिल्ली और राजस्थान जैसी फ्रेंचाइज़ियों का भी हिस्सा बनकर अपनी गेंदबाज़ी से सब को प्रभावित किया ।
आर अश्विन ने आईपीएल 2025 में कुल 9 मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले, जो पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही। इन मैचों में 7 विकेट ही उनको मिले। उनका इकॉनमी रेट 9.12 का रहा। सीएसके के लिए वे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले छठे खिलाड़ी थे, जबकि पर्पल कैप की रेस में यानी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वे 49वें नंबर पर थे। ओवरऑल वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। उन्होंने 187 विकेट 221 मैचों में निकाले हैं।







