पूर्व मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू ने हेमंत सोरेन को दिया धोखा ! ED को दिये गए बयान ने सबको चौकाया

रांची : जमीन घोटाला में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के द्वारा ईडी को दिये गए बयान में बड़गाई अंचल के उस विवादित जमीन का भी जिक्र है जिसकी वजह से हेमंत जेल में है। 191 पन्ने के चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पिंटू के बयान को भी लिया गया है। जिसमें पिंटू ने कहा है कि हेमंत सोरेन के निर्देश पर ही उन्होने उदय शंकर को 8.86 एकड़ जमीन का सत्यापन करने को कहा था।
ईडी ने अभिषेक पिंटू से 18 मार्च को पूछताछ की थी और पिंटू का बयान पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज किया था, जिसमें उन्होने स्वीकार किया था कि वो उदय शंकर को जानते है जो सीएमओ में तैनात अधिकारी है। पिंटू ने अपने बयान में कहा कि उन्हे याद है कि उन्होने हेमंत सोरेन के निर्देश पर बड़गाई में 8.86 एकड़ संपत्ति की जानकारी प्राप्त करने और सत्यापन करने का निर्देश दिया था ।उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने व्हाट्सएप पर उदय शंकर को सत्यापन के लिए दो और संपत्तियां दी थीं, जो हेमंत सोरेन और उनके परिवार की थी ।ईडी ने पिंटू ने उनके और उदय शंकर के बीच 12 अक्टूबर 2022 को हुई व्हाट्सएप चैट दिखाई गई ।जिसमें पिंटू उदय शंकर को दो संपत्तियों के सत्यापन के लिए निर्देश दिया था।

See also  Exit Poll Result : 'खाता न बही जो मोदी जी ने कह दिया वो ही सही'- निशिकांत दुबे 

pintu statement

अभिषेक प्रसाद पिंटू द्वारा ईडी के सामने दर्ज कराये गए बयान ने सभी की आश्चर्य में डाल दिया है। जो शख्स तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साये की तरह रहता था, जिसपर हेमंत सबसे ज्यादा भरोसा करते थे, वो ईडी के सामने टूट गया और हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान दर्ज करा दिया। हेमंत सोरेन के समर्थक और आलोचक दोनों ये मानते है कि हेमंत सोरेन की टीम के कोर मेंबर रहे पिंटू और उन जैसे कई लोगों की वजह से हेमंत सोरेन को इतने मुश्किल समय से गुजरना पड़ रहा है और जब खराब वक्त आया तो पिंटू जैसे लोग सबसे पहले किनारे हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now