पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट सत्र में शामिल होने की PMLA कोर्ट से अनुमति, 23 फरवरी से शुरू हो रहा है सत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2024

रांची : 23 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएमएलए कोर्ट से मांगी है। 23 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र का हिस्सा होने के लिए हेमंत सोरेन ने कोर्ट से अनुमति मांगी है। कोर्ट इस मामले पर बुधवार को सुनवाई करेगी।
जमीन घोटाले में 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इससे पहले हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन सरकार के बहुमत परीक्षण में शामिल होने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। उसके बाद फ्लोर टेस्ट के दौरान हेमंत सोरेन एक घंटे के लिए विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हुए थे, उस दौरान पार्टी की ओर से उन्होने विधानसभा के अंदर भाषण भी दिया था।
हेमंत सोरेन अभी रांची के बिरसा मुंडा जेल में न्यायिक हिरासत में है जो 23 फरवरी को खत्म हो रही है। गिरफ्तारी के बाद हेमंत कई दिनों तक ईडी की रिमांड में भी रह चुके है जिस दौरान ईडी ने उनसे जमीन घोटाले को लेकर पूछताछ की थी।

See also  Hemant Soren 2.0: विश्वास मत को लेकर झारखंड में झामुमो-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, विधायकों को मिला टास्क
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now