लोहरदगा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हल्द्वानी में हुई घटना का विरोध, निकाला गया सत्याग्रह मार्च

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2026

लोहरदगाः शुक्रवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी, लोहरदगा के तत्वावधान में हल्द्वानी की घटना के विरोध में जिला स्तरीय विरोध एवं सत्याग्रह मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन, लोहरदगा से प्रारम्भ होकर पावरगंज चौक तक निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की आवाज बुलंद की।

WhatsApp Image 2026 08 14 at 6.42.05 PM

जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का अपमान कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं का अपमान है। कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। लोकतंत्र में असहमति का सम्मान होना चाहिए और किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति अथवा वरिष्ठ नेता का अपमान स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। कांग्रेस पार्टी खड़गे जी के सम्मान के लिए हर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष को जारी रखेगी।

See also  BJP आदिवासी को वनवासी कहती है लेकिन आदिवासी ही है जमीन के पहले मालिक, राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला

प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि हल्द्वानी की घटना लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस पार्टी अन्याय, दमन और जनविरोधी रवैये के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रही है। माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी का अपमान कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अस्वीकार्य है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र, संविधान और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करते रहेंगे।

सत्याग्रह मार्च में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, सदरुल अंसारी, प्रदेश सेवादल के प्रदीप विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता मुस्ताक अहमद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, सचिव दीपक ठाकुर, प्रखण्ड अध्यक्ष तनवीर गौहर, सत्यदेव भगत, बुधदेव उराँव, युवा जिला अध्यक्ष दानिश अली, मंडल अध्यक्ष सेराजुल अंसारी, सेवादल जिलाध्यक्ष शम्भू प्रजापति, OBC स्टेट कॉर्डिनेटर संतोष महतो, संगीता उराँव, सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, युवा जिला उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष मुनीम अंसारी, ताल्हा अंसारी, रुस्तम अंसारी, राजू कुरैशी, तारिक अनवर, मो. अब्बू रेहान, रऊफ खान, रंजीत कुजूर, रिंकू कुरैशी, दुर्गा उराँव, अरशद कुरैशी, इलियास अंसारी, इनामूल अंसारी अमृत उराँव, परवेज अंसारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  लोहरदगा DC संदीप कुमार मीना का भंडरा प्रखंड में निरीक्षण, स्कूल से अस्पताल तक व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now