लोहरदगा में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ राकेश कुमार सिन्हा के बड़े भाई सुनील कुमार सिन्हा के निधन पर शोक की लहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2024

लोहरदगा में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ राकेश कुमार सिन्हा के बड़े भाई सुनील कुमार सिन्हा के निधन पर शोक की लहर

लोहरदगा: दैनिक जागरण के लोहरदगा ब्यूरो प्रमुख राकेश कुमार सिन्हा के बड़े भाई और लोहरदगा खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय अधीक्षक, परिवहन विभाग के प्रधान सहायक और उपायुक्त कार्यालय स्थित नजारत शाखा के जिला नाजिर सुनील कुमार सिन्हा का निधन हो गया। सुनील कुमार सिन्हा काफी मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति थे। लोहरदगा के भक्सो स्थित कोयल नदी तट पर सोमवार सुबह 8.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुनील कुमार सिन्हा लोहरदगा शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ के रहने वाले थे। जिनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी क्रम में उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला पत्रकार संघ, दैनिक जागरण परिवार, चित्रांश परिवार, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, आजसू पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, इमरजेंसी केयर, चैंबर आफ कामर्स के अलावे सांसद सुखदेव भगत, विधायक सह मंत्री डा. रामेश्वर उरांव, पूर्व रास सदस्य धीरज प्रसाद साहू, समीर उरांव, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री सधनू भगत, उपायुक्त डा. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, विधायक प्रतिनिधि निशित जायसवाल, आलोक कुमार साहू, झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, नीरू शांति भगत, डा. गणेश प्रसाद, दीपक सर्राफ, कंवलजीत सिंह, अविनाश कौर, कमलेश कुमार सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठन के सदस्य शामिल हैं।

See also  लोहरदगा में नये साल पर पुलिस महकमें में तबादले, दो पुलिस इंस्पेक्टर और छह थानेदार बदले गए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now