मुजफ्फरपुरः जिले के एक मेंस पार्लर और स्पा सेंटर पर देह व्यापार की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। छोटी कल्याणी-अमर सिनेमा रोड के आइकान टावर्स परिसर के एक बिल्डिंग में देह व्यापार की सूचना पर मेंस पार्लर व स्पा सेंटर में सोमवार की रात नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की।
स्कूल के प्रिंसिपल ने 7वीं क्लास की छात्रा को लिखा लव लेटर, कहा- “तुम्हे पत्नी बनाना है”
इस दौरान संचालक समेत छह लोगों को वहां से पकड़ा गया है। पुलिस की छापेमारी को देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पार्लर में काम करने वाली किसी लड़की को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। लड़कियों ने महिला पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने व मोबाइल ले जाने का आरोप लगाया है।बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि मेंस पार्लर की आर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। उक्त बिल्डिंग में एक साथ छह मेंस पार्लर व स्पा सेंटर चलाया जाता है। सभी में केबिन बने हुए है। नीचे में गद्दा भी लगा था।
दारोगा मीरा सिंह मनी लाउंड्रिंग केस में आरोपी, ED ने अवैध बालू ढुलाई सहित कई संदिग्ध गतिविधियों को लेकर की चार्जशीट
काला शीशा लगे होने के कारण पार्लर के अंदर की गतिविधि संदिग्ध बताई जा रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी को आपत्तिजनक हालत में नहीं पकड़ा गया है। सत्यापन के लिए संचालक समेत छह लोगों को वहां से हिरासत में लिया गया है।थाने पर पहुंचकर नगर एएसपी ने भी इन सभी से पूछताछ की। नगर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ कर सभी के नाम-पते का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में पार्लर से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। न ही कोई आपत्तिजनक हालत में ही था।
कमरे में प्रेमी के साथ मस्ती कर रही थी महिला सिपाही, कांस्टेबल पति ने रंगे हाथ पकड़ा, खूब हुआ ड्रामा, देखिये VIDEO
पुलिस पर मारपीट का आरोप
जांच में पुलिस को पता चला कि काफी दिनों से उक्त भवन में मेंस पार्लर व स्पा सेंटर चल रहा है। इसमें दार्जिलिंग, नेपाल, कोलकाता, दिल्ली समेत कई प्रदेशों की लड़कियों को रखकर मेंस पार्लर चलाया जा रहा था। लड़कियों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।लड़कियों ने बताया कि पुलिस ने बिना किसी कारण उनके साथ बदसलूकी की। उनके मोबाइल फोन छीन लिए। हालांकि, पुलिस ने पिटाई की बात से इनकार किया है।
इधर, पुलिस की कई गाड़ी आने के बाद छापेमारी की खबर फैलते ही सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोग कार्रवाई को देखने और घटना के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मेंस पार्लर में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं।




