बोकारोः शहर के बीचो-बीच चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना एसपी हरविंदर सिंह को कई बार मिल रही थी। बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में में सेक्स रैकट की सूचना के बाद छापेमारी की गई। डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लाट नंबर-155 पर पुलिस पहुंची तो हड़कंप मच गया।
जमशेदपुर में चेन छिनैती गैंग का हुआ पर्दाफाश; 26 महिलाओं सहित 33 गिरफ्तार
दरअसल, बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार को लेकर एसपी को सूचना मिली। बीएस सीट थाना पुलिस ने पूरी तरह से जाल बिछाया और प्लाट नंबर-155 पर चल रहे किराये के मकान में छापेमारी की। छापेमारी के साथ वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिम ट्रेनर सन्नी कुमार और युवती निखर प्रवीण को गिरफ्तार किया।
धनबाद उपायुक्त के नए भवन में लगी आग, कर्मचारी ने धुआं देखकर दमकम विभाग को दी सूचना
पुलिस से पूछताछ में पता चला कि की इस अवैध धंधे के लिए कोलकाता से लड़कियों को बुलाया जाता था और ग्राहकों को दिया जाता था। ग्राहक से पैसा वसूली के सबूत भी आरोपी के मोबाइल से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस को छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामना के साथ डायरी भी मिली है जिसमें कुछ सफेदपोश ग्राहकों के नंबर है। सन्नी कोलकाता से लड़कियों को मंगाता था और पैसा लेकर ग्राहकों के पास उन लड़कियों को भेजता था। इस धंधे में प्रवीण उसकी मदद करती थी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवलदार को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित, दिलीप तिर्की 25 वर्षो से CM हाउस में थे तैनात
पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। छापेमारी टीम में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सिटी इंस्पेक्टर संदीप कुमार दास, सेक्टर 6 की थाना प्रभारी संगीता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक अमर कुमार यादव, आरक्षी सिद्धेश्वर, चंद्रावती, राजीव, विजय, योगेंद्र, प्रफुल्ल को शामिल किया गया था।




