रांचीः झारखंड सरकार ने रांची स्थित राजभवन का नाम भगवान बिरसा मुंडा की याद में बिरसा भवन और दुमका स्थित राजभवन का नाम सिदो-कान्हो भवन करने का प्रस्ताव बुधवार को विधानसभा के पटल पर रखा।
किसानों को उचित और समय पर मिले भुगतान, सिद्धकोफेड की बैठक में हेमंत सोरेन का निर्देश
संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने यह प्रस्ताव रखते हुए कहा कि राज्य सरकार की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं। संविधान की धारा 154 के तहत कार्यपालिका की सारी शक्ति राज्यपाल में निहित है। राज्यपाल के आदेश पर ही सत्र आहूत होता है, वह विधानसभा का विघटन भी करते है। सत्र को संबोधित करने का अधिकार राज्यपाल को है। राज्यपाल ही विधानसभा से पारित विधेयकों को अनुमति देते हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी के राजभवन का नाम शहीद बिरसा मुंडा की याद में बिरसा भवन और दुमका राजभवन का नाम सिदो-कान्हो भवन करने का प्रस्ताव करता हूं।




