पटना के स्पा सेंटर में एक्स्ट्रा सर्विस देने का दवाब, नौकरी छोड़ने पर मालिक ने घर में घुसकर पीटा

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, एक साथ चार सेंटर पर छापेमारी, 20 लड़कियां पकड़ी गई

पटनाः राजधानी पटना के कई स्पा सेंटर पर एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर अनैतिक काम होता है। एक स्पा सेंटर की पोल उसमें काम करने वाली महिला ने खोल दी। कोरोना के लॉकडाउन के दौरान मुंबई में काम छोड़कर पटना आई एक महिला बोरिंग रोड़ स्थित एक स्पा सेंटर में काम करना शुरू किया। कुछ दिनों के बाद स्पा सेंटर का मालिक उस पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा सर्विस देने का दवाब बनाने लगा।

पटना में 40 जगहों पर EOU की रेड से हड़कंप, 400 ट्रक अवैध बालू को किया जब्त
महिला से स्पा सेंटर में एक्स्ट्रा सर्विस देने से इंकार किया तो स्पा के मालिक ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी।एसकेपुरी थाना को भी घटना की जानकारी दी गयी है। पीड़ित महिला ने सखी वन स्टाप सेंटर में इसकी शिकायत की है। महिला ने काउंसेलर को बताया कि पार्लर में मसाज के अलावा एक्स्ट्रा सर्विस (गलत काम) भी किया जाता है।

विदेश में भारतीय छात्र की घिनौनी हरकत, बिस्तर से लेकर टेडी बेयर तक छात्रा के कमरे में किया हस्तमैथुन
पीड़िता ने काउंसेलर को बताया कि उसे एक्स्ट्रा सर्विस (गलत काम) के लिए दबाव दिया जाने लगा। जिसके बाद उसने स्पा की नौकरी छोड़ दी। पार्लर के मालिक को ये सहन नहीं हुआ। वो उसके घर पर आकर मारपीट करने लगा।

लालू परिवार से बेदखल तेजप्रताप को अखिलेश यादव ने लगाया अचानक वीडियो कॉल, इमोशनल हो गया मामला
वन स्टॉप सेंटर की काउंसेलर शिल्पी बताती हैं कि पीड़िता लॉकडाउन में पटना आयी थी। पहले वह मुंबई में रहती थी और वहां एक कॉफी शॉप में काम करती थी। पटना लौटने पर वो एक स्पा सेंटर में जॉब के लिए गयी। वह जेंट्स पार्लर था जहां महिलाएं काम करती थी। उसे उस स्पा का मैनेजर भी बनाया गया लेकिन कुछ दिन बाद ही स्पा का मालिक उसे एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए दबाव बनाने लगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now