धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जंयती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस की धूम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 15, 2026

नई दिल्लीः बिरसा जंयती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में मौजूद भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रपति का देश भर से आए जनजातीय कलाकारों ने परंपरगात परिधानों और नृत्य और संगीत से स्वागत किया । संसद भवन परिसर में मौजूद मूर्ति पर द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी और सीपी राधाकृष्णन ने माल्यार्पण किया ।इस दौरान पीएम मोदी ने वाद्य यंत्र लेकर कुछ देर के लिए बजाया और कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया । 

बिरसा जयंती के मौके पर देश भर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं । अलग झारखंड राज्य की स्थापना इसी दिन हुई थी । इसलिए झारखंड में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और ये कार्यक्रम एक पखवाड़ा चलेगा । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बधाई दी है ।

See also  डीजीपी ने की समीक्षा बैठक, अवैध खनन पर अंकुश लगाने और सक्रिय अपराधियों-नक्सलियों पर नकेल कसने का निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now