मॉनसून में सामान्य से कम बारिश की आशंका , खेती-किसान पर पड़ सकता है बड़ा असर, बढ़ेगी मंहगाई !

mansoon 2026

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग ने दीर्घकालिन मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है जिसके मुताबिक इस बार सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई गई है । मौसम विभाग के मुताबिक पिछले तीन सालों के मुकाबले 2026 के मॉनसून में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है । 

गौरतलब है कि 2025 के मॉनसून में झारखंड सहित कई राज्यों में सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई थी जिसकी वजह से फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा । अगर इस मॉनसून में कम बारिश हुई तो किसानों की जिंदगी के साथ-साथ आम लोगों पर भी इसका असर पड़ सकता है । हांलाकि मॉनसून एक जून को केरल में प्रवेश करेगा ।

मौसम विभाग के  अनुसार 2026 में 92 प्रतिशत बारिश की उम्मीद है जो सामान्य से कम है । औसतन 96-104 प्रतिशत बारिश को सामान्य बारिश माना जाता है । पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और महंगाई के बीच अगर बारिश ने दगा दिया तो भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा ।

पलामू में लूट का विरोध करने पर पति-पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली, प्रज्ञा केंद्र का संचालक घायल

नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन हुआ उग्र, गाड़ियों में तोड़फोड़-आगजनी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now