डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का फेक अश्लील वीडियो बनाने के मामले में बिहार के गोपालगंज से पुलिस दो आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी पिता-पुत्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से फेक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया था। गुरूग्राम से आई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने लिखा भावुक पोस्ट, सत्यपाल मलिक ने कहा- हालत गंभीर है, रहूं न रहूं सच बताना चाहता हूं
गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपी गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दोबलिया गांव निवासी मोहिबुल हक (45) और उसका बेटा गुलाम जिलानी (20) हैं। दोनों ने SS Real Point नामक यूट्यूब चैनल पर शहीद की पत्नी का फेक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था, जो वायरल होते ही लोगों के आक्रोश और पुलिस जांच का कारण बना।
राजा-सोनम रघुवंशी मामले में नया मोड़, गाइड का दावा-उस दिन उनके साथ थे तीन पुरूष
गुरुग्राम साइबर थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच कर लोकेशन और स्रोत की पहचान की। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने बिहार पुलिस की साइबर टीम के साथ मिलकर आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से वीडियो निर्माण में इस्तेमाल किए गए लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।
मानसून अटका, झारखंड में 20 जून तक एंट्री की उम्मीद, अगले दो दिनों तक सताएगी गर्मी
गोपनीय जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले भी इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाए हैं। पुलिस अब उनके डिजिटल रिकॉर्ड और बैंकिंग गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
#BiharPolice एवं हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में AI के माध्यम से पहलगांव हमले में शहीद मेजर विनय नरवाल की पत्नी का अश्लील वीडियो बना कर YouTube Channel पर वीडियो शेयर करने के मामले में घटना में संलिप्त दो अभियुक्त...(1/2)
.
.#HainTaiyaarHum #Bihar pic.twitter.com/gx8yRW5C8O
— Bihar Police (@bihar_police) June 7, 2025
शराब घोटाला में जांच हुई तेज, छह कारोबारियों को ACB ने भेजा नोटिस
गिरफ्तारी के बाद दोनों को गोपालगंज कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम लाया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। यह मामला न सिर्फ साइबर अपराध बल्कि सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं पर भी गंभीर चोट है, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अब और सतर्क हो गई हैं।




