रांचीः रामगढ़ के सुरेंद्र नामक युवक ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने दिखाया कि रामगढ़ का आलोक इंडस्ट्री कैसे प्रदूषण फैला रहा है। रूंगटा की यह फैक्ट्री जहां पर है, वहां के आस-पास झाड़ियों व पेड़-पौधों पर राख जमा हुआ है।फैक्ट्री के प्रदूषण से खेती को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है।वीडियो में उसने राख को उड़ा कर भी दिखाया। सुरेंद्र के इस वीडियो को अशोक दानोदा नामक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पोस्ट को री-ट्वीट कर रामगढ़ के डीसी को कार्रवाई का आदेश दिया है।
झारखंड के गिरिडीह में चार बाघ देखे जाने की सूचना, दहशत में ग्रामीण
एक्स पर वीडियो के साथ लिखा गया है कि आलोक स्टील प्लांट केवल स्टील नहीं बना रहा है, बल्कि अपने आस-पास जंगल और खेतों को खाद भी दे रहा है! लेकिन देश विरोधी उसको प्रदूषण बोल रहे हैं, जैसे दिल्ली वाले फॉग को प्रदूषण बोल रहे हैं! मीडिया को अपने-अपने पत्रकारों को एक महीने के लिए वहां भेजना चाहिए। इस संदेश पर सीएम ने लिखा कि यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है।रामगढ़ के डीसी तत्काल इस मामले में कार्रवाई करके सूचना दें।
यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के क़ाबिल नहीं है। .@DC_Ramgarh तत्काल संज्ञान लें एवं न्यायोचित कार्यवाही करते हुए सूचना दें। https://t.co/4cHCGS3KFy
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 23, 2025




