बिहार में शराब माफिया की पार्टी में पुलिस वालों हुए शामिल, पटना में जमकर ली सेल्फी

बिहार में शराब माफिया की पार्टी में पुलिस वालों हुए शामिल, पटना में जमकर ली सेल्फी

पटनाः बिहार के बड़े शराब माफियाओं में शामिल पटना के डिसूजा यादव उर्फ ऋषिकेश की रिसेप्शन पार्टी में पुलिस वालों ने भी हाजिरी लगाई। सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इस दौरान पुलिस वाले कुख्यात के साथ सेल्फी लेते हुए भी खूब नजर आ रहे है।

15 लाख का इनामी नक्सली आक्रमण मांझी गिरफ्तार, महाकुंभ में स्नान कर पत्नी और भाई के साथ चतरा लौटा था
वायरल हो रही तस्वीरों में दिख रहा है कि शराब माफिया डिसूजा यादव उर्फ ऋषिकेश के रिसेप्शन पार्टी में पटना के जक्कनपुर थाना पुलिस के पदाधिकारियों के साथ कई पुलिस कर्मी मौजूद है। इस तस्वीर में जक्कनपुर थाना के एडिशनल थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई रंजन चौधरी, एसआई विकास कुमार, एक और एसआई के साथ तीन सिपाही और निजी चालक विक्रांत कुमार नजर आ रहा है।

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा
डिसूजा यादव उर्फ ऋषिकेश के साथ ये सभी पुलिस कर्मी नंदलाल छपरा इलाके के एक कम्यूनिटी सेंटर के अंदर रिसेप्शन पार्टी में मौजूद है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के विग्रहपुर के रहने वाले डिसूजा यादव पर जक्कनपुर थाना और रामकृष्णा नगर थाने में ही कई मामले दर्ज है। उसपर हॉफ मर्डर, ऑनलाइन सट्टेबाजी, शराब विक्रेता, बुकी आईडी समेत कई मामलों का वो आरोपी है। तस्वीर वायरल होने के बाद अब पुलिस विभाग इन पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई करता है, इसपर सबकी नजर होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now