रांचीः गैंगस्टर प्रिंस खान को आधिकारिक तौर पर ‘आतंकवादी’ घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब न केवल झारखंड पुलिस, बल्कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। ताजा खुफिया इनपुट के अनुसार, दुबई में शिकंजा कसने के बाद प्रिंस खान ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शरण ली है। इस बड़े घटनाक्रम के बाद अब उसे आधिकारिक तौर पर ‘आतंकवादी’ घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़कर पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, सात करीबी अंडरग्राउंड
पुलिस मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव
जिला पुलिस ने प्रिंस खान की बढ़ती देशविरोधी गतिविधियों को देखते हुए उसे आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेज दिया है। अब इस फाइल को राज्य के गृह विभाग और फिर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि प्रिंस अब केवल एक अपराधी नहीं रहा, बल्कि विदेशी धरती से भारत की संप्रभुता को चुनौती दे रहा है।
दुबई में सख्ती के बाद भागा पाकिस्तान
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों के बढ़ते दबाव और दुबई पुलिस की सख्ती के कारण प्रिंस खान का वहां रहना मुमकिन नहीं रह गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अवैध तरीके से सीमा पार की और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में छिप गया। उसके साथ दुबई में रहने वाले उसके सात करीबी गुर्गे भी फिलहाल अंडरग्राउंड हो गए हैं।
रांची शहर में हाथी के दाखिल होने से मचा हड़कंप, आवासीय इलाके में आने के बाद दहशत में लोग
प्रतिबंधित संगठनों के साथ सांठगांठ
खुफिया रिपोर्टों में एक चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि पाकिस्तान पहुंचते ही प्रिंस खान वहां के प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के संपर्क में आ गया है। उसने वहां कुछ संदिग्ध आकाओं से मुलाकात भी की है। आशंका जताई जा रही है कि वह पाकिस्तानी संगठनों की मदद से भारत, खासकर झारखंड और आसपास के राज्यों में बड़ी आपराधिक या आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहा है।




