हजारीबाग के स्वैग इन रेस्टोरेंट में पुलिस पुलिस की रेड, रूम सर्विस के नाम पर हो रहा था गंदा काम, लड़के-लड़कियां पुलिस हिरासत में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2026

हजारीबाग के स्वैग इन रेस्टोरेंट में पुलिस पुलिस की रेड, रूम सर्विस के नाम पर हो रहा था गंदा काम, लड़के-लड़कियां पुलिस हिरासत में

हजारीबाग: जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की। यह कार्रवाई कनहरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में की गई, जहां रूम सर्विस की आड़ में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिली थी।सूचना मिलते ही कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट परिसर की जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस की कार्रवाई की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेस्टोरेंट में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना है कि इससे आसपास के आवासीय इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा था और कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध में पहले भी आपत्ति जताई गई थी।शिकायतों के बाद रविवार को पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई।कोर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रेस्टोरेंट में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

See also  बांग्लादेश में जेल से भागे आतंकी, भारत पर मंडराया खतरा; हाई अलर्ट पर एजेंसियां
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now