पुलिस पहरेदारी और ‘पिटाई’ ही करती नहीं पढ़ाती भी है; जामताड़ा एसपी की अनोखी पहल

jamtara sp

जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने करमाटांड़ थाना के पुराने थाना भवन में कोचिंग सह गाइडेंस सेंटर और पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए, जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक एवं करमाटांड़ थाना प्रभारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों को नियमित पढ़ाई करने, समय प्रबंधन करने, अनुशासन बनाए रखने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2025 04 26 at 20.59.05 1

- Advertisement -
LD-advertisement

इस दौरान छात्रों ने अपनी तैयारी से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उत्तर जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी ने दिया, जिससे छात्रों की जिज्ञासा शांत हुई। साथ ही उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि इस नए कोचिंग सह गाइडेंस सेंटर और पुस्तकालय के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

- Advertisement -
royal-soler-new

WhatsApp Image 2025 04 26 at 20.59.03

पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी ने यह भी जानकारी दी कि इस नई पहल के तहत छात्रों को साप्ताहिक और मासिक आधार पर मार्गदर्शन प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संबंधित शिक्षकों/टॉपर्स द्वारा सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस से बातचीत के दौरान एसपी जामताड़ा ने यह भी बताया कि छात्रों के अध्ययन में सहायता के लिए प्रोजेक्टर, वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

WhatsApp Image 2025 04 26 at 20.59.04 1

इस अवसर पर आईपीएस (प्रोब)-सह-थाना प्रभारी राघवेंद्र शर्मा, नारायणपुर अनुमंडल के पुलिस निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव तथा करमाटांड़ थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे ।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now