पलामू SP रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सली कमांडर ढेर, 15 लाख के इनामी नीतेश यादव को गोली लगने की सूचना

पलामू SP रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सली कमांडर ढेर, 15 लाख के इनामी नीतेश यादव को गोली लगने की सूचना

पलामूः नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में बड़ी कामयाबी मिली है। पलामू में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए भीषण मुठभेड़ में झारखंड पुलिस को सफलता मिली है। झारखंड जगुआर और पलामू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ में नक्सली कमांडर तुलसी भूइंया ढेर। एक SLR राइफल बरामद। घटनास्थल पर पलामू एसपी मौजूद।

WhatsApp Image 2025 05 27 at 11.41.56 e284d5f2

पलामू में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव के दस्ते से भिड़ंत

सर्च आपरेशन जारी

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।मौके से एक नक्सली कमांडर तुलसी भूइंया के शव बरामद हुआ है। जबकि एक SLR भी बरामद हुआ है।मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नितेश यादव को भी गोली लगने की सूचना है। पलामू में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सली कमांडर तुलसी भुइया को मार गिराया। इस मुठभेड़ में टॉप नक्सली को भी गोली लगी है जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now