गिरिडीह में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पारसनाथ की पहाड़ियों पर मिला हथियारों का जखीरा

गिरिडीह में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पारसनाथ की पहाड़ियों पर मिला हथियारों का जखीरा

गिरिडीहः प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली। सर्च ऑपरेशन के दौरान पारसनाथ के जोकाईनाला और गार्दी के नजदीक सुरक्षाबलों को हथियारों का जखीरा मिला।

SDPO को थाने में घूसने से रोका, गेट कर दिया गया बंद, SP रीष्मा रमेशन ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड
एसपी बिमल कुमार और कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि नक्सलियों के द्वारा छिपाये गए हथियारों कर संदर्भ में मिल रही सूचना पर 154 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी के साथ द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुरजीत कुमार, सहायक कमांडेट सीएच तोम्बा सिंह, जीडी ओम प्रकाश वर्मा एवं खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप की एक टीम बनाते हुए सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान में नक्सलियों के द्वारा पारसनाथ पहाडी के खुखरा थाना क्षेत्र में चतरी कनाडीह गांव के ऊपर जोकाई नाला के नजदीक गार्दी के घने जंगल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ अन्य सामान बरामद किया गया।

पत्नी को छत से उलटा लटकाकर पति ने पीटा, VIDEO देखकर कांप जाएगी रूह
बरामद सामानों की सूची

303 बोल्ट एक्शन सिंगल शॉट राइफल (कंट्री मेड )- 08 पीस
12 बोर डबल बैरल (फैक्ट्री मेड ) – 1 पीस
315 बोर सिंगल शॉट राइफल (कंट्री मेड) – 04 पीस
7.62 एसएलआर राइफल विथ मैगजीन – 01 पीस
वायर कटर (बिग साइज) – 02 पीस
मैगज़ीन पाउच – 03 पीस
पिस्टल पाउच – 01 नंबर
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर नंबर -33 कनेक्टिंग विथ वायर – 08 पीस
303 राउंड – 08 पीस
चार्जर क्लिप – 06 नंबर
राइफल गजे – 01 पीस
कॉर्डक्स वायर – 14 बंडल
एक्सपलोसिव – 02 बैग
7.62 राउंड – 38 पीस
9 एमएम – 10 पीस
फिलर – 03 पीस
केएफ 8 एमएम – 09 पीस
निट्रोबेन्जने – 2.5 लीटर
देसी कट्टा – 02 पीस
चार्जर क्लिप – 06 नंबर
राइफल गजे – 01 पीस
कॉर्डक्स वायर – 14 बंडल
एक्सपलोसिव – 02 बैग
7.62 राउंड – 38 पीस
9 एमएम – 10 पीस
फिलर – 03 पीस
केएफ 8 एमएम – 09 पीस
निट्रोबेन्जने – 2.5 लीटर
देसी कट्टा – 02 पीस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now