चतरा में अफीम की खेती पर पुलिस का प्रहार, कई एकड़ में खड़ी फसल नष्ट, खूंटी में भी चला अभियान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 6, 2025

चतरा में अफीम की खेती नष्ट

चतरा: लावालौंग थाना क्षेत्र के सेहदा गांव में अवैध रूप से की जा रही पोस्ता की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया। डीसी के निर्देश पर  पुलिस ने विशेष अभियान चला कर बड़ी कार्रवाई की । इस विनिष्टीकरण अभियान के तहत लगभग 20 एकड़ भूमि में लगे पोस्ता की खेती को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट किया गया।

अफीम की खेती नष्ट

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईथाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सेहदा गांव के वन भूमि पर बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम गठित कर इस अभियान को अंजाम दिया गया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों को पोस्ता की खेती नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी।

चतरा डीसी ने दिए निर्देश

पोस्ता की खेती पर कसता रहेगा शिकंजा

चतरा प्रशासन ने कहा है कि अवैध पोस्ता की खेती के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पोस्ता लगाने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

See also  रबिंद्रनाथ महतो बनेंगे सर्वसम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष, सात सेट में जमा किया गया पर्चा

अभियान में पुलिस और वन विभाग की टीम शामिलइस विनिष्टीकरण अभियान में लावालौंग पुलिस के कई जवानों के साथ-साथ वन विभाग की टीम भी शामिल रही। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अवैध खेती से दूर रहें और कानून का पालन करें।

खूंंटी में अफीम की खेती नष्ट

इधर खूंटी में भी पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए अफीम की खेती को नष्ट किया  । खूंटी और चतरा दो जिले हैं जहां सबसे अधिक अफीम की खेती होती है ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now