मधुबनी के रेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच युवतियों को पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2026

मधुबनी के रेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच युवतियों को पकड़ा

डेस्कः बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के संगठित नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।एनएच-27 पर स्थित ‘शाही रेस्ट हाउस’ में चल रहे एक बड़े अंतरजिला सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो नाबालिगों समेत पांच युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।
पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश पर बुधवार रात चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन के बाद गिरोह के संचालक पति-पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम
सकरी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मधुबनी न्याय केंद्र और बिहार सेवा समिति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार से इस अवैध धंधे की पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी।इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और छह महिला एवं पुरूषों को हिरासत में लिया और सकरी थाने में उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। शाही रेस्ट हाउस से इस दौरान कई आपत्तिजनक चीजे मिली है।

See also  हेमंत को मिली कर्मों की सजा-लोहरदगा में बोले बाबूलाल, समीर उरांव के लिए बूथ कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सुदर्शन भगत भी रहे मौजूद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now