Drink and Drive केस में कटा 10 हजार का चालान,जमशेदपुर के शख्स ने गुस्से में DC-SSP ऑफिस कार लगाकर पी शराब, VIDEO वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2026

Drink and Drive केस में कटा 10 हजार का चालान,जमशेदपुर के शख्स ने गुस्से में DC-SSP ऑफिस कार लगाकर पी शराब

जमशेदपुर: ड्रंक एंड ड्राइव में 10 हजार रुपये का चालान क्या कटा, एक शख्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज चालक ने सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचा और परिसर के बाहर ही शराब पीते हुए वीडियो बना डाला। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामला सोनारी थाना क्षेत्र का है। गुरुवार रात पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चला रही थी। इसी दौरान सोनारी निवासी संजय सिंह की कार को जांच के लिए रोका गया। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान काट दिया।
बताया जाता है कि चालान कटने के बाद संजय सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। वह सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और बाहर ही कार खड़ी कर शराब की बोतल खोल ली। इतना ही नहीं, पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

See also  झारखंड में हाथियों का आतंक! कार से खींचकर युवक को कुचला कर मार डाला

जानिये झारखंड में Drink and Drive केस में क्या है सजा और जुर्माने का प्रावधान
पहली बार पकड़े जाने पर: ₹10,000 तक का जुर्माना और/या 6 महीने तक की जेल

दूसरी या उससे अधिक बार पकड़े जाने पर: ₹15,000 तक का जुर्माना और/या 2 साल तक की कैद

अन्य सख्त कार्रवाई: इसके अलावा बार-बार ऐसा अपराध करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now