ढुल्लू महतो पर उंगली डाल कर देखे आपकी कुर्सी खत्म हो जाएगी, JMM ने बाबूलाल मरांडी को दी चुनौती

ढुल्लू महतो पर उंगली डाल कर देखे आपकी कुर्सी खत्म हो जाएगी, JMM ने बाबूलाल मरांडी को दी चुनौती

रांचीः धनबाद में कोयला के अवैध कारोबार को लेकर बाबूलाल मरांडी के आरोप पर अब जेएमएम ने पलटवार किया है। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और ईडी के रडार पर आये एलबी सिंह को लेकर बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधा है। एक ओर एलबी सिंह के साथ बाबूलाल मरांडी की तस्वीर के साथ ही ढुल्लू महतो का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर को शेयर किया है। जेएमएम ने बाबूलाल मरांडी की ढुल्लू महतो को लेकर चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा है कि ढूल्लू महतो पर उंगली डाल कर देखे आपकी कुर्सी और राजनीति दोनों खत्म हो जाएगी।

बाबूलाल मरांडी ने धनबाद SSP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-वसूली का बनाया सेंट्रलाइज सिस्टम
जेएमएम ने कोयला चोरी को लेकर बाबूलाल मरांडी के दावों पर पलटवार करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि

ढुल्लू महतो
नाम तो सुना ही होगा आपने।
अगर आपमें ज़रा-सी भी हिम्मत है, तो एक उंगली डालकर ही दिखा दीजिए। हर झारखंडी जानता है कि आप यह कर ही नहीं पाएँगे—क्योंकि पूरा देश आपके प्रिय सांसद और उनके “रसूख” से वाक़िफ़ है। उन्हें हाथ लगाने में आपकी कुर्सी और राजनीति—दोनों—दिल्ली से ही ख़त्म कर दी जाएँगी।
आज जब राज्य सरकार ने इनके काले कारनामों और धंधे पर कार्रवाई शुरू की, तो आप प्रेस के सामने चंपक की कहानियाँ सुनाने लगे। भाजपा को घाटशिला में 40,000 की रिकॉर्ड हार दिलाने के बाद अगर ज़रा-सी भी शर्म होती, तो आप कुर्सी छोड़ देते। पर आप ऐसा करेंगे नहीं—यह भी सबको पता है।
अब आते हैं आपके दूसरे प्रिय, एल.बी. सिंह पर।
एल.बी. सिंह से आपके नाते-रिश्ते तो जगजाहिर हैं। किस चुनाव में “कितने”, और आपके “किन-किन” प्रिय साथियों ने क्या-क्या लिया—यह सब कुछ दिनों में जनता के सामने आने वाला है।

नशीली कफ सिरप रैकेट में एबॉट कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत, धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी भी जांच के घेरे में, अमित सिंह ‘टाटा’ के कबूलनामे से 100 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार का खुलासा
यही नहीं ढुल्लू महतो की नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ तस्वीर के अलावा एलबी सिंह के बाबूलाल मरांडी के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए जेएमएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि जब से राज्य सरकार ने बाबूलाल जी के चहेतों के काले कारनामों पर नकेल कसना शुरू किया है, तब से बाबूलाल जी बौखलाए हुए हैं। रोज़ प्रेस के सामने चंपक की कहानियाँ सुना रहे हैं – लोगों को हँसा रहे हैं।
इनके प्रिय एल.बी. सिंह पर जैसे ही राज्य सरकार ने शिकंजा कसना शुरू किया, तभी इन्होंने अपनी चहेती बंद तोता एजेंसी को भेजकर सबूत मिटाने की साज़िश शुरू कर दी।
या कहीं ऐसा तो नहीं है कि दिल्ली, एल.बी. बाबू साहब को हमेशा के लिए खत्म कर ढुल्लू बाबू को बेताज बादशाह बनाने में लगी हुई है, इसीलिए बाबूलाल जी की ऐसी हालत हो रखी है।
3 तस्वीरों की कहानी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now