जिस आदमपुर एयरबेस पर हमले की झूठी खबरें दिखा रहा था पाकिस्तान वहां पहुंच पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2025

modi in adampur base

आदमपुर/पंजाबः भारतीय वायु सेना के जिस एयरबेस को तबाह करने का दावा पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा था वहां पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया हकीकत क्या है । भारत और दुनिया के सबसे महंगा और खतरनाक एंटी मिसाइल सिस्टम S-400 को पाकिस्तान की ओर से दावा किया जा रहा था उसके बैकग्राउंड में खड़े होकर पीएम मोदी ने बता दिया की पाकिस्तान का झूठ ज्यादा दिनों तकक नहीं चलने वाला । 

आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी

गौरतलब है कि पाकिस्तान मीडिया और वहां की सेना की ओर से लगातार दावा किया ज रहा था कि भारत के आदमपुर एयरबेस को पाकिस्तान की मिसाइलों ने बुरी तरह तबाह कर दिया है। भारत की ओर से इन दावों को खारिज किए जाने के बावजूद पाकिस्तानी मीडिया और वहां के सोशल मीडिया में ये  लगातार प्रसारित किया गया कि आदमपुर एयरबेस को बड़ा नुकसान पहुंचा है । प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी झूठ को बेनकाब करने की जिम्मेदार खुद उठाते हुए सुबह सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंच गए और वायुसैनिकों की हौसला अफजाई की  ।

See also  श्रावणी मेला: भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ में हादसा

पीएम मोदी ने पाकिस्तानी दावे के हवा निकाली

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ वायुसैनिकों से बातचीत की बल्कि अपने बैकग्राउंड में एंटी मिसाइल सिस्टम S-400 को रख कर दिखा कि कितना सुरक्षित है आदमपुर एयरबेस । 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now