पीएम मोदी का झारखंड दौरा, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम ? रांची में किस सड़क पर ट्रैफिक पर पाबंदी?

Pm modi road show

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर हैं । पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में पहली बार झारखंड का दौरा करेंगे । दो दिनों के इस दौरे में पीएम मोदी के कई कार्यक्रम हैं।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

  • शाम 6:30 बजे पीएम मोदी रांची एयरपोर्ट पहुँचेंगे और यहां से राजभवन तक रोड शो करेंगे
  • शाम 7:00 बजे पीएम मोदी का रोड शो राजभवन पहुँचेगा और यहीं पर रात्रिविश्राम करेंगे
  • शनिवार सुबह 9:45 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे
  • सुबह 10:00 बजे रांची एयरपोर्ट से पलामू के चियांकी के लिए रवाना होंगे
  • दोपहर  1:45 बजे लोहरदगा से रांची के लिए रवाना होंगे
  • दोपहर 2:25  बजे राँची से दरभंगा के लिए रवाना होंगे

चाईबासा में करेंगे रैली को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद पलामू और लोहरदगा का दौरा करेंगे । यहाँ पर रोड शो औऱ जनसभा भी होगी । पीएम इसके बाद बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगें। शुक्रवार को पीएम मोदी बंगाल से चाईबासा आएंगें। चाईबासा के टाटा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे । चाईबासा से ही पीएम मोदी रांची आएंगें।

रांची में यातायात पर रहेगा असर

रांची में पीएम मोदी के रोड शो की वजह से यातायात पर असर पड़ेगा । रांची के हरमू रोड में शाम के वक्त परिचालन बंद रहेगा। सुरक्षा में तीन हजार जवानों को लगाया गया है । सुरक्षा के मद्देनजर सभी ऊंची इमारतों पर स्नाइपर लगाए गए हैं  । रैफ की दो कंपनियों को सुरक्षा में लगाया गया है ।

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव; अमेठी से किशोरी लाल शर्मा देंगे स्मृति ईरानी को चुनौती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now