चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का मनाली में निधन, दोस्तों के साथ मनाने गए थे छुट्टूी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 25, 2026

veer soren

मनानी/रांची:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मौत हो गई है । वे कुल्लू-मनाली घूमने गए हुए थे । बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनकी मौत हो गई । हिमाचल प्रदेश के मनाली में दोस्तों के साथ वीर सोरेन पर्यटन के लिए गए थे ।

बताया जा रहा है कि मनाली के सिविल अस्पताल में जब वीर सोरेन को लया गया था तब तक उनकी मौत हो चुकी थी । अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद ये खबर सामने आई  कि मृतक झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे हैं ।

वीर सोरेन के साथ उत्तर प्रदेश के रहने वाले अग्नय वर्मा भी थे जिनके बयान के आधार  पर पुलिस ने बताया कि  वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ द 22 फरवरी को मनाली घूमने गए थे। वे सभी हिमालयन सैलेट होम स्टे, सिमसा, मनाली में ठहरे हुए थे। जहां उनकी तबीयत खराब हो गई ।

24 फरवरी को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जब उनके मित्र घूमकर वापस लौटे तो उनकी तबीयत खराब थी और दोस्तों ने वीर सोरेन को दवा मंगा कर दी जिसके बाद वो सो गए लेकिन ढाई  बजे कमरे से गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे। दोस्तों ने  उन्हें सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी । बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाने के दौरान मुंह से झाग निकल रहा था ।

See also  ED ने रांची और दिल्ली के 9 ठिकानों पर जमीन घोटाला में मारा छापा, 50 लाख रुपए और कई दस्तावेज जब्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now