PLFI उग्रवादी ने सिमडेगा में किया सरेंडर, 20 सालों से चल रहा था फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2025

PLFI उग्रवादी ने सिमडेगा में किया सरेंडर, 20 सालों से चल रहा था फरार

सिमडेगाः पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के पूर्व सदस्य अभिराम कन्डुलना उर्फ अब्राहम कन्डुलना ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। ग्राम बिरनीबेड़ा, थाना- महाबुआंग,जिला- सिमडेगा एवं वर्तमान पता- बेड़ाईरगी रूगड़ीटोली थाना-महाबुआंग, जिला सिमडेगा निवासी उक्त पूर्व उग्रवादी ने महाबुआंग थाना में आत्मसमर्पण किया।

झारखंड के पाकुड़ में ATS की छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक किया गया बरामद

एसपी एम अर्शी ने बताया कि उक्त उग्रवादी के खिलाफ बानो थाना में हत्या,मारपीट सहित नक्सली घटना के तीन मामले बानो थाना में दर्ज थे। एसपी ने बताया कि उक्त सभी कांडो में न्यायालय के द्वारा भी इनके विरूद्ध स्थायी वारंट निर्गत किया गया है। जो पिछले 20 वर्षो से फिरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर से बराबर छापामारी एवं तलाश की जा रही थी। काफी प्रयास और दबिश के बाद अंततः अभियुक्त के द्वारा दिनांक 12.06.2025 को महाबुआंग थाना में स्वयं आत्मसमर्पण किया गया, जिसे आज न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।

See also  दूसरे चरण की वोटिंग से पहले शिवराज ने चखा झारखंडी 'स्वाद' ओल का भर्ता, गोंदली की खीर खा कर हुए तृप्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now