झारखंड में कारोबारियों से लेवी मांगने वाला PLFI का कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर गिरफ्तार

कोर्ट और डीसी ऑफिस उड़ाने की धमकी देनेवाला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से धर दबोचा

रांचीः झारखंड में क्राइम कंट्रोल के मिशन को जारी रखते हुए झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कारोबारियों से लेवी मांगने वाला और जान से मारने की धमकी देने वाला उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी उर्फ प्रभाकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गैंगस्टर अमन साहू के करीबी आकाश राय उर्फ मोनू राय को सिमडेगा जेल से शिफ्ट करने का आदेश जारी
रांची पुलिस और गुमला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई के केंद्रीय कमिटी के सदस्य और कमांडर दुर्गा सिंह को कामडारा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।दुर्गा सिंह पर सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम रखा था।

ATS इंस्पेक्टर PK की शिकायत पर मुठभेड़ में मारे गये अमन साहू समेत 7 पर केस दर्ज, CID करेगी मामले की जांच
दुर्गा सिंह लंबे समय से झारखंड के अलग-अलग जिलों में कारोबारियों से लेवी मांगा करता था। गुमला एसपी शंभू सिंह ने दुर्गा सिंह के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। गुमला पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। बता दें कि एक फरवरी 2024 को सारंडा में पीएलएफआई के केंद्रीय कमिटी की बैठ हुई थी जिसकी अध्यक्षता कृष्णा यादव ने की थी। इस बैठक में मार्टिन केरकट्टा को पीएलएफआई का अध्यक्ष और दुर्गा सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now