मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने की मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने की मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष 10 से 13 जनवरी तक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड के जिमनास्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के ऐरो डांस इवेंट के लिए झारखंड के पांच खिलाड़ियों की टीम ने क्वालीफाई किया है।

71926294 8c12 41dd 967b 228d2ca255a0

शिवरात्रि के मौके पर शिवबारात में शामिल होने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दें। इस मौके पर झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के एडमिन सेक्रेटरी दीपक कुमार साहू के साथ जिमनास्ट विकास कुमार गोप, चाहत कुमार केरकेट्टा, दीपिका लामा, आयुष, टोनू गोपाल, अमित गोप, अनुराग कुमार, हेमा कुमारी तथा प्रिया यादव शामिल थीं।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुमला एवं चतरा के SP और रांची ग्रामीण के ASP ने की शिष्टाचार मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now