दिल्ली लाल किला हमले के मॉड्यूल का मुख्य सरगना था मौलवी इरफान, मास्टरमाइंड की पत्नी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 12, 2025

delhi-blast

Delhi Blast: लाल किला आत्मघाती हमले में शामिल आतंकी डॉ. उमर और उसके अन्य साथियों को इस्लाम के नाम पर आत्महत्या और विध्वंस के लिए कथित तौर पर उकसाने वाले मौलवी इरफान अहमद की पत्नी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दावा है कि मौलवी इरफान इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड है।

वह कई वर्षों से श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम की एक मस्जिद में इमाम के तौर पर काम कर रहा था। वह इंटरनेट मीडिया के जरिए अफगानिस्तान में जिहादी तत्वों के संपर्क में भी था। पिछले महीने नौगाम में जैश के पोस्टर लगाए गए थे और उसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पहले पांच लोगों में से एक मौलवी इरफान अहमद था।

जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, मौलवी इरफान अहमद कट्टरपंथी जिहादी मानसिकता रखता है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी मौलवी इरफान अहमद जीएमसी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिक के तौर पर भी काम कर चुका है।

See also  शिक्षिका ने अश्लील भोजपुरी गाने पर बनाया रील्स, सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल

Delhi Blast: ‘बचाओ की गुहार, रूह कांप गई’, हादसे में मंदिर जा रहे दो दोस्तों में से एक की चली गई आंखे

डॉ. आदिल, डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल जीएमसी श्रीनगर में उसके संपर्क में आए थे। वह अक्सर युवाओं को नौगाम मस्जिद में इस्लाम और मौजूदा हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाता था और उनका ब्रेनवॉश करता था। वह अपने संपर्क में आने वाले युवाओं को जैश प्रमुख मसूद अज़हर के वीडियो भी दिखाता था।

अधिकारियों ने बताया कि वह वीओआईपी और इंटरनेट के ज़रिए पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और अन्य देशों में जिहादी तत्वों के संपर्क में था। उन्होंने यह भी बताया कि मौलवी की पत्नी और आतंकवादी डॉ. उमर ने कई बार बातचीत की थी।

झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष के अवसर पर जागरूकता प्रचार वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now