धनबाद के बाजार समिति ने पिकअप वैन ने मजदूर को कुचला, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, नाराज लोगों ने मुआवजा को लेकर किया सड़क जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

धनबाद के बाजार समिति ने पिकअप वैन ने मजदूर को कुचला, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, नाराज लोगों ने मुआवजा को लेकर किया सड़क जाम

धनबाद : कृषि उत्पादन बाजार समिति धनबाद की फल मंडी में पिकअप वैन की चपेट में आने से 46 वर्षीय मजदूर दौलत ताती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद साथी मजदूरों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही फल मंडी में आक्रोश का माहौल बन गया।

सोमवार की सुबह मृतक मजदूर के साथी और अन्य मजदूरों ने शव को फल मंडी के मुख्य द्वार के समीप रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मंडी के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मजदूर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और हादसे के जिम्मेदार पिकअप वैन चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन मजदूरों ने इसका विरोध कर दिया।

See also  रांची में वर्चस्व की लड़ाई में 15 राउंड फायरिंग, 3 को लगी गोली; 2 की हालत गंभीर

WhatsApp Image 2026 09 21 at 10.12.26

मजदूरों का कहना था कि पहले मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए इसके बाद ही शव को पुलिस के हवाले किया जाएगा। मजदूरों ने बताया कि 20 वर्षों से मजदूर यहां काम करता आ रहा है। फल मंडी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कैमरों की फुटेज की जांच से दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन का नंबर और चालक की पहचान हो सकती है। इसके बाद पुलिस संबंधित वाहन और चालक तक पहुंच सकती है। पुलिस अधिकारियों ने मजदूरों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर डटे हुए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now