डेस्कः एक वायरल वीडियो में पवन सिंह को एक हरियाणवी एक्ट्रेस के साथ ऐसी हरकत करते देखा गया, जिसे दर्शकों और नेटीजेंस ने अनुचित करार दिया। पवन इस वीडियो में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों अपने गाने के प्रमोशंस के सिलसिले में एकसाथ आए हैं।इस वीडियो में पवन कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जिससे इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।लोग इस वीडियो में पवन की हरकत को फूहड़पन और अश्लीलता बता रहे हैं।
13 साल की लड़की से 25 साल के युवक ने किया प्यार का इजहार, इनकार किया तो..
इस वीडियो में पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ स्टेज पर दिख रही हैं। इस दौरान अंजली ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहन रखी है। इस बीच पवन सिंह, अंजली की कमर को छूते हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वह कुछ साफ करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान अंजली थोड़ी असहज दिखती हैं। देखते ही देखते पवन सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो वायरल होते ही लोग पवन सिंह को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
पिता की प्रेमिका को पहले शराब पिलाई फिर चढ़ा दी गाड़ी, रांची में हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा
पवन सिंह के नए गाने ‘सईयां सेवा करे’ में उनके साथ अंजलि राघव की जोड़ी पसंद की जा रही है। दोनों ने गाने के एल्बम में पति-पत्नी का किरदार फिल्माया है, जिसमें पति यानी पवन सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी की तारीफ करते नहीं थकते। सईयां सेवा करे’ गाने का संगीत इतना दमदार है कि यह सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो रहे हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का अभिनेत्री के साथ बैड टच वाला वीडियो वायरल#PawanSingh pic.twitter.com/YB64sbTeHh
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 28, 2025
दिल्ली में चुनाव हारने के बाद असेंबली इलेक्शन लड़ने बिहार आए, कांग्रेस के नौशाद कौन, जिनके मंच से PM मोदी को दी गई गाली
खबरों की मानें तो पवन सिंह और अंजलि राघव का ये वीडियो उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित एक इवेंट का है। वीडियो में पवन सिंह और अंजली को स्टेज पर खड़ा देखा जा सकता है। दोनों हाथ में माइक लेकर फैंस से बात कर रहे हैं। इसी बीच अंजली फैंस से बात करने लगती हैं, वैसे ही पवन सिंह उनकी कमर में नीचे हाथ लगाकर बोलते हैं, यहां पर कुछ लगा हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस असहज हो जाती हैं और ये साफतौर पर देखा जा सकता है. हालांकि वो हंसी में ये बात टाल देती हैं।


