पटना के सिविल कोर्ट में विस्फोट, कई वकील झुलसे, एक वकील की मौत, हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2024

पटनाः सिविल कोर्ट पटना में बड़ा हादसा हुआ है । यहां एक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट हो गया जिससे कोर्ट में अफरा तफरी मच गई । विस्फोट इतना भयानक था कि आस पास बैठे वकील इसकी चपेट में आ गए । शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीन वकील इस चपेट में आए हैं जबकि एक वकील की मौत हो गई है । एक मुंशी भी घायल है । वकील देवेंद्र कुमार की हालत गंभीर है जिनकी बाद में मौत हो गई  । घायलों को पीएमसीएच भेजा गया है ।  ट्रांसफॉर्मर में आग कैसे लगी यह जांच का विषय है । शुरुआत में तो किसी बम धमाके की आशंका लगी लेकिन बाद में पता चला की ट्रांसफॉर्मर में आग के बाद धमाका हुआ । सिविल कोर्ट के गेट नंबर एक के पास हादसा हुआ । वकीलों ने इस विस्फोट के बाद हंगामा किया ।

See also  रामलला की प्रतिमा बनाने वाले अरूण योगीराज हैं पीएम मोदी के प्रिय शिल्पकार,आदि शंकराचार्य ,सुभाषचंद्र बोस की भव्य मूर्ति कर चुके हैं तैयार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now