PATNA: पटना जंक्शन पर ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्री भी चोरों के निशाने पर हैं। स्टेशन पर पहुंचते ही शातिर अपराधियों ने दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों के बैग और पर्स चोरी कर लिए। इन वारदातों में लाखों रुपये के गहने, नकदी, मोबाइल, टैबलेट और जरूरी दस्तावेज गायब हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पटना जंक्शन रेल पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झारखंड के धनबाद निवासी गुड्डू सिंह 25 नवंबर को गंगा दामोदर एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच से पटना आ रहे थे।
पटना जंक्शन पहुंचने पर पर्स चोरी
पटना जंक्शन के पास उन्होंने अपना बैग सीट पर रखा और कुल्ला करने चले गए। लौटने पर बैग गायब मिला। उसमें छह हजार रुपये, मोबाइल फोन, बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज और अन्य कागजात थे।
पटना जंक्शन जीआरपी में मामला दर्ज
घटना के बाद अमर सिंह ने पटना जंक्शन जीआरपी थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।वहीं कोलकाता-गाजीपुर एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से महिला का पर्स गायब हो गया है और गांधीधाम एक्सप्रेस के ए-1 कोच में भी चोरी की वारदात हुई है।
स्टेशन व कोच में सतर्कता की जरूरत
यात्रा के दौरान स्टेशन पर ट्रेन रुकने या गंतव्य पर पहुंचने के समय सामान की सुरक्षा को लेकर यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहती है। फिलहाल जीआरपी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।







