रांची : इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड में झटका लगा है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए राज्य के आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
सीपीआई नेता और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए एलान किया कि राज्य के 14 में से आठ लोकसभा सीट पर उनकी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, दुमका और जमशेदपुर सीट पर सीपीआई अपना उम्मीदवार देगी। इन सब सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी 16 मार्च के बाद करेगी। उन्होने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीटों के एलान को लेकर लेटलतीफी हो रही है इसलिए पार्टी को ये फैसला लेना पड़ा। उन्होने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन हजारीबाग की सीट सीपीआई को दे नहीं तो पार्टी अलग से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड में इंडिया गठबंधन को झटका, सीपीआई ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

Leave a Comment
Leave a Comment


