भ्रष्टाचार के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए पंचायत सेवक सुखराम महतो, BDO समेत चार पर लगाया था आरोप

भ्रष्टाचार के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए पंचायत सेवक सुखराम महतो, BDO समेत चार पर लगाया था आरोप

रांचीः डुमरी के पंचायत सेवक सुखराम महतो रविवार को जिंदगी की जंग हार गए। रांची के रिम्स अस्पताल में उन्होने दम तोड़ दिया। डुमरी विधायक जयराम महतो को पत्र लिखकर सुखराम महतो ने बीडीओ, मुखिया पति समेत चार के खिलाफ अपमानित करने का आरोप लगाया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सुखराम ने तंग आकर कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की थी।

जयराम महतो ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह से की कार्रवाई की मांग, BDO पर लगे मानसिक प्रताड़ना के आरोप को लेकर लिखी चिट्ठी
गिरिडीह के बाद धनबार फिर रांची के रिम्स में उनका इलाज करते हुए जिंदगी बचाने की डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन आखिरकार रविवार को उनकी मौत हो गई। शनिवार को डुमरी विधायक जयराम महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की थी और शनिवार शाम को रिम्स जाकर सुखराम के स्वास्थ्य का हाल जाना था।

झारखंड में बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को फटकार, CMD ने पूछा- इतना खर्च होने पर भी आखिर क्यों होता है पॉवर कट
मौत की खबर मिलने के बाद जयराम महतो ने बलथरिया पंचायत सचिव सुखराम महतो को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग हार गए। उन्होने इस मामले में दोषी अधिकारी के खिलाफ हत्या का मामला चलाने की मांग की। बीडीओ समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने और बीडीओ को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही सुखराम के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग जयराम महतो ने की।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now