पाकुड़ः खोद रहे थे बालू तभी ‘प्रकट’ हो गई देवी, अद्भुत देवी को देख लगने लगे जयकारे तभी आ गई पुलिस…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2024

Pakur

पाकुड़ः नदीं में बालू निकालते वक्त अगर देवी प्रकट हो जाए तो क्या करेंगे आप ?  पाकुड़ में गुरुवार को कुछ ऐसा ही हुआ । लोग नदी से बालू निकाल रहे थे तभी उनकी कुदाल पत्थर से टकराई तो पता चला की अंदर मूर्ति गड़ी है । लोगों ने आइस्ते-आईस्ते खुदाई कर के मूर्ति को बाहर निकाला तो अद्भूत मूर्ती नजर आई । हिन्दू देवी की इस मूर्ती में एक तरफ गणेश हैं तो दूसरी ओर कार्तिकेय।

मूर्ति में अद्भूत शिल्प कला

नदी घाट से बालू उत्खनन के दौरान मूर्ति मिलने की यह घटना पाकुड़ के बांसलोई नदी की है । महेशपुर के  बासलोई नदी के कुलबोना बालू घाट में बालू उठाव के दरम्यान बालू मजदूरों को बालू खुदाई के दौरान देवी की अदभूत  मुर्ति बरामद हुई है । देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई ।  आसपास के लोग दैवीक मूर्ति को देखने के लिए जमा होने लगे । पुलिस को खबर मिली तो फौरन मौके पर पहुंच कर मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया।

See also  RJD का नीतीश को अल्टीमेटम, आज शाम तक क्लीयर करें स्टेंड, BJP की कल पटना में बड़ी बैठक

Pakur

जांच होगी तो पता चलेगा कितनी पुरानी मूर्ति

पत्थर पर तराशी गई अद्भूत शिल्प को देख लोग हैरान हो रहे थे कि यह मूर्ति कहां से नदी तट पर आई । बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, महेशपुर एसडीपीओ विजय  कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुचे और मुर्ति को अपने कब्जे मे ले लिया और इसकी जांच कराने की बात कह रहे हैं तो स्थानीय मंदिर मूर्ति को मांग रहा है ताकि उसकी प्रतिष्ठा की जा सके  ।

Pakur
पाकुड़ के लोग इस मूर्ति के दर्शन के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। लेकिन कानून के मुताबिक खुदाई में मिली इस मूर्ति को पहले पुरातत्व विभाग को सौंपा जा सकता है ताकि अध्ययन हो सके कि मूर्ति कितनी पुरानी है और कहां से बनकर आई साथ ही किस शैली की है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now