जेएमएम ने खूंटी से बदल दिया उम्मीदवार, चंपाई के ख़िलाफ़ गणेश महली को दिया टिकट, जामा सीट पर अभी भी सस्पेंस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2024

ganesh mahli and champi soren

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक और लिस्ट जारी करते हुए सरायकेला से चंपाई सोरेन के ख़िलाफ़ गणेश महली को टिकट दे दिया है। गणेश महली ने बीजेपी छोड़ जेएमएम का दामन थाम लिया है । दूसरी ओर खूंटी सीट पर जेएमएम ने प्रत्याशी बदलते हुए  रामसूर्य मुंडा को टिकट दे दिया है।  

खूंटी से बदल दिया प्रत्याशी

जेएमएम ने इससे पहले जो सूची जारी की थी। उसमें खूंटी से स्नेहलता कन्डूलना को टिकट दिया था लेकिन चौबीस घंटे के अंदर प्रत्याशी बदलते हुए रामसूर्य मुंडा को टिकट दे दिया ।

राम सूर्य मुंडा झारखंड पार्टी के नेता हैं । उन्हें लगभग दो हज़ार वोट मिले थे।  बड़ा सवाल उठ रहा है कि जेएमएम ने किन परिस्थितियों में उम्मीदवार बदल दिया।

JMM ने जारी की तीसरी लिस्ट, बिशुनपुर से चमरा लिंडा को फिर मिला टिकट…पढ़िए और किसका-किसका है नाम

जेएमएम ने  जामा से अभी तक प्रत्याशी का एलान नहीं किया है । माना जा रहा है कि लुईस मरांडी जामा से चुनाव लड़ सकती हैं। पहले जामा से सीता सोरेन चुनाव जीतती रही हैं।
hmm khuti

See also  तहसीलदार पर यौन शोषण का आरोप, महिला बोली- उनसे मेरा एक बेटा भी, चाहें तो टेस्ट करा लें

JMM ने जारी की तीसरी लिस्ट, बिशुनपुर से चमरा लिंडा को फिर मिला टिकट…पढ़िए और किसका-किसका है नाम

JMM ने जारी कर दी प्रत्याशियों की लिस्ट, बरहेट से हेमंत सोरेन लड़ेंगे चुनाव, लुईस मरांडी का नाम नहीं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now