PAK सेना के प्रवक्ता की शर्मनाक हरकत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार को मारी आंख; VIDEO वायरल

Pakistani army spokesperson's shameful act: He winked at a female journalist during a press conference; video goes viral.

पाकिस्तानी सेना के जनरल का एक वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस वीडियो में पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डायरेक्टर जनरल और सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी एक महिला पत्रकार को आंख मारते नाराज आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो कथित तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार अबसा कोमल जनरल चौधरी से पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर सवाल पूछ रही थीं। पत्रकार ने कहा, “आपने आज कहा कि वह (इमरान खान) राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं, देश विरोधी हैं और दिल्ली के इशारों पर काम कर रहे हैं। यह पहले से कैसे अलग है या क्या हम आगे इस पर कोई डेवलपमेंट की उम्मीद करें?”

हाईवे पर चल रही थी कार, पीछे से हवाई जहाज ने मार दी टक्कर; आप भी देखें हैरान करने वाला वीडियो

See also  2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी, अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग

इस गंभीर सवाल का मजाकिया जवाब देते हुए जनरल ने कहा, “और एक चौथा पॉइंट जोड़ लें वह एक ‘जेहनी मरीज’ (मानसिक रोगी) भी हैं।” इसके बाद वह मुस्कुराए और पत्रकार को देख कर आंख मारी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। हालांकि लाइव दैनिक स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

पाकिस्तानी जनरल का वीडियो वायरल होते ही यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने इस पर आश्चर्य जताया है कि कोई वर्दी पहना हुआ शख्स, सार्वजनिक रूप से इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है। एक यूजर ने लिखा, “ये कूल बनने की कोशिश कर रहे हैं। इनको ये नहीं पता कि इनको कोई सीरियसली नहीं लेता।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह दिखाता है कि उनकी सेना कितनी गैर-पेशेवर है। वर्दी में कोई इस तरह सार्वजनिक रूप से किसी को आंख कैसे मार सकता है?” वहीं एक अन्य ने लिखा कि इस तरह के लोग पाकिस्तान सेना के जनरल हैं तो कोई आश्चर्य नहीं है कि उनका देश किस स्थिति में हैं।

See also  हावड़ा-गुवाहाटी वंदे भारत ट्रेन की उद्घाटन के दो दिन बाद ही कर दी हालत खराब, VIDEO देखकर आपको भी आ जाएगा गुस्सा

पटना के बिल्डर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, झारखंड खेल प्राधिकरण का क्लर्क शुभम राजन रांची से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now