रांची में भाई ने बहाने से चचेरी बहन को बुलाया, दोस्तों ने किया गैंगरेप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2025

रांची में 9 युवकों पर गैंगरेप का आरोप, SIT ने 7 को किया गिरफ्तार

रांचीः राजधानी रांची में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। हैवान भाई ने बहाने से चचेरी बहन को बुलाया और उसके बाद भाई के दोस्तों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तमाड़ा थाना क्षेत्र के मारधान निवासी 18 साल की युवकी ने मंगलवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

धनबाद के सिजुआ में घर में मृत मिले दंपती और बच्ची, पीले रंग की चीज खोलेगी मौत का राज
पीड़ित युवती द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसके बड़े पापा के बेटे ने ही उसे जाल में फंसाया। युवती ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर की शाम मेला दिखाने के बहाने मारधान मोड़ रांची-टाटा रोड़ पर उसे बहाने से बुलाया गया। मारधान मोड़ पर पहुंचने के बाद गांव का ही मनोज पुरान वहां आया। उसके साथ एक बाइक पर दो युवक थे। मनोज पुरान ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जबरन बाइक पर बैठा लिया।

See also  न्यायालय की फटकार से चल रही झारखंड सरकार, फैसले लेने की क्षमता खो चुकी – प्रतुल शाह देव

नक्सलियों को घेरने के लिए 8 कैंप बनेंगे, इनमें 5 झारखंड में, अभियान के खिलाफ प्रतिरोध सप्ताह शुरू, 15 को बंद बुलाया
बाइक सवार दोनों युवकों ने युवती को सोना टुंगरी रूगड़ी के पास ले जाकर मोबाइल फोन कर और दो युवकों को बुलाया। इसके बाद चारों युवकों ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद देर रात तीन-चार घंटे तक उसे वहीं रखा गया। फिर बाइक से बुंडू ले जाया गया। बुंडू में एक दूसरी बाइक में बैठा कर रांची लाया गया। रांची में एक कमरे में पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था।

हजारीबाग सेंट्रल जेल का जेलर सस्पेंड, आईजी के आदेश पर दिनेश वर्मा पर कार्रवाई
युवती ने बताया कि वह बेहद डरी हुई थी और किसी से कुछ बोल नहीं पा रही थी। सुबह होते ही आरोपी उसे रांची से वापस मारधान मोड़ पर छोड़कर फरार हो गये। पीड़ित ने बताया कि उसने दो आरोपियों के नाम राहुल महतो और समीर महतो सुने, जो तमाड़ थाना क्षेत्र के चिरूडीह गांव के रहनेवाले हैं। तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

See also  रामगढ़ में SBI का ATM काटकर लाखों रुपये ले उड़े बदमाश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now