पाक अफसर पत्रकार बनकर CRPF के ASI से लेता था खुफिया जानकारी, हर माह देते थे इतने पैसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 30, 2025

हजारीबाग में डॉक्टर जमिल के घर NIA का टेरर फंडिंग को लेकर छापा, दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन की आशंका

दिल्लीः पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एएसआई मोती राम जाट से पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम बातें पता चली हैं। पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी टीवी जर्नलिस्ट बनकर उसे जासूसी के जाल में फंसाकर भारत से जुड़ी अहम जानकारी हासिल कर रहे थे। एनआईए को मामला सौंपे जाने से पहले केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जाट से पूछताछ की थी।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मोती राम जाट ने कथित तौर पर पिछले दो सालों में पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के साथ कई अहम जानकारी शेयर की हैं। इनमें पहलगाम आतंकी हमले के कुछ घंटों बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा, 50 पर्यटन स्थलों का बंद होना, सीआरपीएफ जवानों की आवाजाही और संख्या तथा आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने ये कुछ प्रमुख जानकारियां हैं। पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों ने खुद को टीवी पत्रकार बताकर उसे 3,500 रुपये प्रति माह और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए 12,000 रुपये अतिरिक्त दिए थे।

See also  कोई इकलौता तो किसी के पिता दूध बेचकर करा रहे थे पढ़ाई, IAS कोचिंग सेंटर में जान गंवाने वाले 3 स्टूडेंट्स कौन थे?

लखनऊ इनकम टैक्स ऑफिस में भिड़े 2 IRS अफसर, ज्वाइंट कमिश्नर पर उपायुक्त ने कराई हमले की FIR

एनआईए ने इस हफ्ते की शुरुआत में सीआरपीएफ के एएसआई मोती राम जाट को दिल्ली से गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है। एनआईए का आरोप है कि उसने पाकिस्तानी एजेंटों के साथ खुफिया जानकारी साझा की और वह उनसे पैसे ले रहा था। वह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सीआरपीएफ बटालियन में तैनात था और 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पांच दिन पहले उसका ट्रांसफर दिल्ली कर दिया गया था।

सीआरपीएफ के एक सूत्र ने बताया, ”कथित तौर पर एक महिला खुद को चंडीगढ़ स्थित एक टीवी न्यूज चैनल की न्यूज रिपोर्टर बताकर एएसआई मोती राम जाट से मिली थी, जिसने उनसे कुछ जानकारी साझा करने का अनुरोध किया था। उस महिला ने उन्हें कुछ मैसेज और फोन कॉल्स और वीडियो कॉल भी किए थे। इसके बाद मोती राम जाट ने कथित तौर पर उसके साथ गोपनीय दस्तावेज शेयर करना शुरू कर दिया। दो-तीन महीने बाद एक व्यक्ति जो पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी था, उसने भी उसी न्यूज चैनल का पत्रकार बनकर उससे बातें बात करने लगा।”

See also  आप से बीजेपी में आए संदीप पाठक पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, दिल्ली स्थित घर से ऐसे भागे सांसद

मंत्री हफीजुल हसन के फर्जी PHD डिग्री का मामलाः NIA ने जांच CBI को सौंपा

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा जब मोती राम जाट के फोन की जांच की गई तो पता चला कि उसने कोई भी मैसेज डिलीट नहीं किया था।सूत्र ने दावा किया, “जाट ने कथित तौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती और उनकी मूवमेंट की जानकारी, खुफिया एजेंसियों के मल्टी-एजेंसी सेंटर (एमएसी) की रिपोर्ट और कभी-कभी आतंकी गतिविधियों के स्थानों से संबंधित कई गोपनीय दस्तावेज उपलब्ध कराए।”

जाट ने अपनी कुछ बातचीत में अर्धसैनिक बलों की कुछ न्यूज क्लिप शेयर की थी, लेकिन दूसरी तरफ के लोगों ने उससे कहा था कि वो ऐसी जानकारी शेयर न करे जो पहले से ही पब्लिक डोमेन में है। सूत्र ने दावा किया कि “एक या दो महीने के बाद उन्होंने उसे हर माह 4 तारीख को 3500 रुपये देना शुरू कर दिया और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए 12,000 रुपये भी दिए। उसे यह रकम उसके और उसकी पत्नी के खातों में मिली।”

See also  दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हुई तेज बारिश, ओले भी गिरे

महिला जज को चाइल्ड केयर के लिए अवकाश नहीं देने का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और हाईकोर्ट से मांगा जवाब

सूत्रों ने बताया कि मोती राम जाट की गतिविधियों पर कई हफ्ते से नजर रखी जा रही थी और पहलगाम आतंकी हमले से 5 दिन पहले ही उसे दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था। सूत्र ने बताया, “हालांकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे की जानकारी न्यूज चैनलों पर मौजूद थी, लेकिन उसने कथित तौर पर दिल्ली आने के बाद भी इसे उनके साथ शेयर किया। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों से 50 टूरिस्ट स्पॉट बंद कर दिए गए हैं।”

Trump के टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट की रोक, डोनाल्ड ट्रंप जा सकते हैं सुप्रीम कोर्ट…फैसले को बताया बकवास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now