रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 11, 2026

रांची में बारिश से 4.7 डिग्री गिरा तापमान, अगले 6 दिनों तक वर्षा के आसार, पलामू-गढ़वा में लू का अलर्ट

रांचीः राजधानी रांची में बुधवार को धूप और आंशिक बादलों का मिला-जुला असर देखने को मिला। दिनभर उमस भरी गर्मी के ने लोगों को परेशान किया लेकिन शाम करीब 6 अजे रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Jharkhand Weather Forecast में बताया गया कि 11 और 12 जून को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद और खूंटी में मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में यह स्थिति 15 जून तक बनी रहेगी।
बुधवार को ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षापात 37.2 मिमी दुमका में रिकॉर्ड किया गया।वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।इसके बाद अगले चार दिनों तक यानी 12, 13, 14 और 15 जून तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
ऐसा रहेगा रांची में अगले चार दिनों का तापमान
11 जून : अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
12 जून : अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस
13 जून : अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस
14 जून : अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस

See also  झारखंड में शीतलहर, 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now