- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची समेत 13 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 17 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 12, 2026

झारखंड में आंधी के साथ झमाझम बारिश, रांची में 40 किमी की रफ्तर से चली हवा, ऑरेंज अलर्ट जारी

रांचीः मध्य प्रदेश और हिमालय की तरफ से पश्चिम बंगाल की ओर चल रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का मौसम फिलहाल 17 मई तक बदला हुआ रहेगा। रांची सहित पूरे झारखंड में आंधी, बारिश और वज्रपात के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खूंटी में सबसे अधिक 2.5 एमएम बारिश सोमवार को रिकार्ड किया गया। वहीं डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक दर्ज किया गया। दूसरी ओर कांके में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा।
सोमवार शाम रांची में भी गरज के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 12 मई को एक बार फिर रांची सहित 13 जिलों यानी खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा , दुमका, साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पलामू व गढ़वा को छोड़कर अन्य जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघ गर्जन व बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 मई को रांची सहित खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर व दुमका में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात व बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़कर अन्य सभी जिलों में दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहेंगे व 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही वज्रपात व बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 15 मई को पूरे राज्य में आंधी, बारिश व मेघ गर्जन की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।

See also  झारखंड में शीतलहर, 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now